Pauri Garhwal NewsHighlight

समुदाय विशेष के युवक ने की युवती की अश्लील फोटो वायरल, बदनामी के डर से छोड़ा घर, फिर…

पौड़ी में समुदाय विशेष के युवक ने एक युवती की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. जिससे युवती नेबदनामी के डर से अपना घर छोड़ दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को 24 घंटे के भीतर कोटद्वार से बरामद कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

युवक ने युवती की अश्लील फोटो वायरल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय निवासी ने तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी साली घर से बिना बताए कहीं चली गई है. और काफी तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की.

बदनामी के डर से छोड़ा था घर

पुलिस ने युवती को 24 घंटे के भीतर कोटद्वार से बरामद किया. युवती ने पूछताछ में बताया कि उसकी अश्लील फोटो और वीडियो शाहनवाज मिर्जा नाम के फेसबुक अकाउंट से सोशल मीडिया पर वायरल की गई है. बदनामी और डर के कारण वो घर से भाग गई थी. इस सम्बन्ध में पुलिस ने जांच कर आरोपी शाहनवाज के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें