Dehradun NewsHighlight
कटापत्थर में नहाते समय नदी में डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद

विकासनगर के कटापत्थर क्षेत्र में नहाते समय एक युवक नदी में डूब गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम एसडीआरएफ के जवानो के साथ मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने मृतक युवक के शव को नदी से बरामद कर लिया है।
नहाते समय नदी में डूबा युवक
घटना शनिवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शिवम भटनागर (19) पुत्र महावीर प्रसाद निवासी बाबूगढ़ विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। संज्ञान लेते हुए तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
SDRF की टीम ने किया शव बरामद
SDRF की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर लगभग 20 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च ऑपरेशन कर नदी में डूबे युवक के शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।