राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में गलत खून चढ़ाने से युवक की मौत
जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही से एक युवक की गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया। हादसे में घायल हुए युवक की गलत ब्लड चढ़ाने से मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया और सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
दोनों किडनी गलत ब्लड चढ़ाने के कारण बंद
सवाई मान सिंह हॉस्पिटल जयपुर में गलत खून चढ़ाने के बाद युवक की तबीयत खराब हो गई। उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। उसकी दोनों किडनी गलत ब्लड चढ़ाने के बाद काम करना बंद कर चुकी थीं। यह मामला सामने आने के बाद जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बोर्ड का गठन किया है। वहीं चिकिस्तकों की एक टीम युवक के इलाज में जुटी हुई है।
परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि गलत ब्लड चढ़ाए जाने से सचिन की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सचिन का ब्लड ग्रुप AB positive था, जबकि अस्पताल के स्टाफ ने उसे 0 पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया, जिससे सचिन की मौत हो गई।