Nainital NewsHighlight

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

हल्द्वानी में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में भिजवा दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

घटना मंगलवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग से करीब 150 मीटर आगे रेलवे ट्रैक पर शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली। युवक की पहचान मयंक पांडे पुत्र रमेश चंद्र निवासी भवाली के रूप में हुई।

परिजनों में पसरा मातम

पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्चरी में भिजवाकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के मुताबिक मयंक पंजाब स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। जबकि उसके पिता सेवानिवृत्त सैनिक हैं और मां सरोज पांडे सरकारी स्कूल में शिक्षका के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें