Big NewsNational

युवक ने 112 नंबर पर फोन कर दी ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, सेना भर्ती है कारण

कुछ पाने की चाह में कुछ युवक युवतियां ऐसा कर जाते हैं जो उनका भविष्य खराब कर देता है। जी हां ऐसा ही किया फिरोजाबाद के युवक ने. आर्मी में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवक को जब पता चला की भर्ती कैंसिल हो गई है तो गुस्से में युवक ने ताजमहल में बम उडा़ने की धमकी दी। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया। ताजमहल से पर्यटकों को बाहर निकाला गया है और सारे गेट बंद करके चप्पे-चप्पे पर जांच की जा रही है। लेकिन ये सूचना और धमकी फर्जी निकली।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर किसी ने फोन करके ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी। फोन करने वाले ने कहा कि ताजमहल के अंदर विस्फोटक है जो कुछ देर में फट जाएगा। सूचना पर तुरंत आगरा पुलिस अलर्ट हुई और चप्पे चप्पे पर तलाशी ली गई। कोने कोने में पुलिस फोर्स तैनात की गई साथ ही सीआईएसएफ की मदद से ताजमहल के अंदर मौजूद सभी पर्यटकों को बाहर निकाला गया। पर्यटक को कुछ नहीं बताया गया। लेकिन अचानक फोर्स देख लोग डर गए औऱ खुद ही जल्दी-जल्दी बाहर की ओर भागने लगे। ताजमहल को खाली कराया गया। पुलिस ने नंबर भी ट्रेस किया जिससे कॉल आया था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि कॉल करने वाला फिरोजाबाद का रहने वाला युवक है जिसके बाद फिरोजाबाद पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया औऱ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक ने बताया कि आर्मी भर्ती रद्द होने की वजह से वो नाराज था और इसी कारण उसने फेक कॉल कर डराया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें