Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर : छात्रा की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस करेगी खुलासा

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: राजधानी देहरादून में छात्रा की गोली मारकर हत्या मामले में हत्यारोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर कल से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। आदित्य तोमर ने छात्रा वंशिका बंसल की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले में सिद्धार्थ कॉलेज के प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपी आदित्य तोमर मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वो किराये पर ईश्वर विहार सुंदर वाला में रहता था। रायपुर पुलिस इस घटना के बाद से लगातार फरार छात्र की तलाश में जुट गई थी। कुछ देर में डीआईजी हत्या का खुलासा करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें