Haridwar NewsHighlight

युवक बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी, पुलिस ने कर लिया देशी तमंचे के साथ अरेस्ट

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सघन चैकिग अभियान के दौरान एक आरोपी को देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है आरोपी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

देशी तमंचे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

बता दें लक्सर कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों व असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस की टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था युवक

एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी युवक को जिंदा कारतूस और देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक की पहचान मोहित निवासी कमालपुर सैनी बास के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है आरोपी क्षेत्र में ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें