Haridwar NewsHighlight

रील्स का क्रेज : चलती कार पर खड़ा होकर युवक कर रहा था स्टंट, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया के चस्के में डूबा युवाओं के ऊपर रील्स और शॉर्ट वीडियो को लेकर गजब का क्रेज चढ़ा हुआ है। कुछ लोग तो चंद लाइक और व्यूज पाने के लिए खतरनाक वीडियो तक बनाने से भी परहेज नहीं करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो रुड़की के सोलानी पार्क का सामने आया है। वीडियो में युवक चलती कार के ऊपर खड़ा हुआ है।

चलती कार पर खड़ा होकर युवक कर रहा था स्टंट

ये स्टंट बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में किया गया है। वीडियो रुड़की के सोलानी पार्क स्थित रेलिंग पुल का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक किस तरह बेखौफ होकर चलती थार की छत पर खडे होकर खतरनाक स्टंट को अंजाम दे रहा है। गनीमत ये रही की इस वीडियो शूट के दौरान किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। अब वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान

पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो का संज्ञान लिया है। बता दें ऐसे मामलों पर अब रुड़की पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि ऐसे मामलों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद से ही युवक की तलाश की जा रही थी। युवक को नोटिस भेजा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें