Big News : पत्नी से वीडियो कॉल करते हुए युवक ने खुद को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पत्नी से वीडियो कॉल करते हुए युवक ने खुद को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

Yogita Bisht
2 Min Read
KHUD KO MARI GOLI (1)

उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन युवक के कमरे में आए तो हैरान रह गए। युवक फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

घटनास्थल से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

परिजन पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले कर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पृघटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। माना जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने ये कदम उठाया है।

पत्नी बच्चों के साथ गई थी मायके

मिली जानकारी के मुताबिक समीर अधिकारी ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में रहता था। युवक खुद का बिजनेस करता था। उसकी पत्नी मीनू सोमवार को दो बच्चों दीपंग और साक्षी के साथ अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद मंगलवार को युवक घर की दूसरी मंजिल पर गया और स्टोर रूम में जाकर उसने खुद को गोली मार ली।

तमंचे और खोखे पर लिखा था युवक का नाम

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल से बरामद हुए तमंचे और खोखे पर युवक का नाम लिखा हुआ था। एसपी मनोज कत्याल के मुताबिक मोबाइल हिस्ट्री से ये पता चला है कि घटना के समय युवक अपनी पत्नी से वीडियोकॉल पर बात कर रहा था।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।