Haridwar NewsHighlight

बाघ ने किया युवक पर हमला, बड़े भाई ने ऐसे बचाई जान

हरिद्वार में पशु को चराने गए यवक पर बाघ ने हमला कर दिया। घटना के दौरान युवक का बड़ा भाई भी मौके पर मौजूद था। भाई की चीखने की आवाज सुनकर उसके बड़े भाई ने शोर मचाया। जिसके बाद बाघ युवक को छोड़कर भाग गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना हरिद्वार के नलोवाला क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आजम (18) पुत्र बशीर अपने बड़े भाई दिलशाद के साथ भैंस चराने के लिए श्यामपुर रेंज के जंगल गया हुआ था। इस दौरान बाघ ने आजम पर हमला कर दिया। आजम के भाई ने जैसे ही शोर मचाना शुरू किया। बाघ जंगल की तरह भाग गया।

दिलशाद ने हमले की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल युवक को हरिद्वार के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर श्यामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी का कहना है कि बाघ की ओर से किए गए हमले को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें