Dehradun NewsHighlight

चार दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, गंगा में डूबा, मचा हड़कंप

ऋषिकेश चार दोस्तों के साथ घूमने आया दिल्ली का युवक गंगा में डूब गया। घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक

घटना सोमवार की है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से चार दोस्तों के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूब गया। युवक की पहचान अमित गौतम (33) निवासी पंजाबीबाग के रूप में हुई है। सेामवार को अमित लक्ष्मणझूला पुल के पास दोस्तों के साथ संत सेवा घाट पर गया था।

युवक की हालत गंभीर

अमित दोस्तों के साथ नहाने के लिए घाट में उतरा। इस दौरान वह अचानक गिर गया और डूबने लगा। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ ने युवक का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें