HighlightChampawat News

स्टोन क्रेशर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दो साल पहले ही हुई थी शादी

चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी किनारे बने कुमाऊं स्टोन क्रेशर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है मृतक युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी.

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान पिंटू राणा (26) पुत्र सूबेदार राणा निवासी पीलीभीत बरखेड़ा शिवपुरिया हाल निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है पिंटू मोटर का तार जोड़ रहा था. इस दौरान अचानक युवक करंट की चपेट में आ गया.

दो साल पहले ही हुई थी शादी

आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जिसके बाद रास्ते में ही युवक नें दम तोड़ दिया. वहीं युवक का शव पुलिस नें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है दो साल पहले ही मृतक की शादी हुई थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें