Big NewsHaldwani NewsNainital News

सांड से टकराकर सड़क पर गिरा स्कूटी सवार, पीछे से आ रहे वाहन के कुचलने से मौत

हल्द्वानी में लावारिस पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रही है। आए दिन इनसे टकराने के कारण हादसे हो रहे हैं। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। रविवार रात सांड से टकराने से एक स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

सांड से टकराकर गिरने से स्कूटी सवार की मौत

हल्द्वानी में स्कूटी सवार से सांड की टक्कर हो गई। जिस से वो सड़क पर जा गिरा। इतने में पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बाइक से लालकुआं आ रहे थे वापस

मिली जानकारी के मुताबिक शांतिपुरी नंबर दो वीरेंद्र सिंह (33) रविवार रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से लालकुआं को आ रहे थे। इसी दौरान वो सांड से टकरा गए और रोड पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। जिसके बाद आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें