Big NewsHaridwar

Roorkee ki khabar: युवक और युवती ने हाथ बांधकर गंग नहर में लगाई छलांग, लोगों में मचा हड़कंप

Roorkee ki khabar: रुड़की में एक युवक और युवती ने हाथ बांधकर गंग नहर (Gangnahar) में छलांग लगा दी। अचानक दो लोगों के नहर में कूदने से आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जलवीर और जल पुलिस ने दोनों को नहर से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

युवक और युवती ने हाथ बांधकर गंग नहर (Gangnahar) में लगाई छलांग

रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास मंगलवार को एक युवक और युवती ने आपस में हाथ बांधकर गंग नहर में चलांग लगा दी। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों को डूबता देख आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।

एक की हालत गंभीर

जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। जल पुलिस और गंगनहर (Gangnahar) में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर के द्वारा दोनों को बड़ी मुश्किल से गंग नहर से बाहर निकाला गया। उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक की गंभीर बताई जा रही है। खराब हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया नहीं चल पाया पता

बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। लेकिन दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button