HighlightNainital News

भारत में पहली बार ले सकेंगे वाटर साइक्लिंग का मजा, उत्तराखंड में यहां हुई शुरूआत

भारत में अब पहली बार पर्यटक वाटर साइक्लिंग का मजा ले सकते हैं। वाटर साइक्लिंग की शुरूआत उत्तराखंड के भीमताल में हुई है। नैनीताल जिले में घूमने आने वाले पर्यटक इसका मजा ले सकेंगे।

भारत में पहली बार शुरू हुई वाटर साइक्लिंग

वाटर साइक्लिंग यानी कि पानी पर साइक्लिंग। अब लोग इसका मजा भारत में भी उठा सकते हैं। आपको बता दें कि अमेरिका से लाई गई इस साइकिल नुमा हाइड्रो फिलर की खासियत है कि ये पानी में तैर सकती है। इसके साथ ही इसे चलाने के लिए पैडल का इस्तेमाल किया जाता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे साइकिल चलाई जाती है।

भीमताल में लोग ले सकेंगे वाटर साइक्लिंग का मजा

अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए उत्तराखंड जाना ही जाता है। मसूरी की वादियां हो या नैनीताल की सुंदर झीलें हर किसी का मन मोह लेती हैं। इसी क्रम में भीमताल में एक नए वाटर स्पोर्टस की शुरूआत की गई है। अब पर्यटर देश में पहली बार भीमताल में वाटर साइक्लिंग का मजा ले सकते हैं। बता दें कि पैराग्लाइडिंग और कयाकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भीमताल मशहूर है।

पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

भीमताल की झील में वाटर साइक्लिंग की शुरूआत होने से माना जा रहा है कि जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। यहां आने वाले पर्यटकों को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए ही पर्यटन विभाग ने वाटर साइक्लिंग की शुरूआत की है।

ट्रायल करने वाली कंपनी एनकेडी ग्लोबल एरा मैक्स लिमिटेड देहरादून के डायरेक्टर अमित कुमार के मुताबिक भारत की किसी भी झील में संचालित होने वाली ये पहली ऐसी वाटर एक्टिविटी है। इस से पहले ये अनुभव केवल विदेशों में ही देखने को मिलता था। इसलिए ये एक्टिविटी अपने आप में एक नई पहल बन गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें