Pauri Garhwal NewsHighlight

चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड आएंगे योगी आदित्यनाथ, पौड़ी प्रत्याशी ने किया सभा स्थल का भूमि पूजन

देवभूमि उत्तराखंड के सियासी समर के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। पीएम मोदी ने खुद दो अप्रैल की रुद्रपुर रैली से इसकी शुरुआत की। 13 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार गरमाने के लिए उत्तराखंड आएंगे।

पौड़ी प्रत्याशी ने कार्यक्रम स्थल का किया भूमि पूजन

13 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ की हल्द्वानी में जनसभा है। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और रुड़की में जनसभा होगी। श्रीनगर दौरे को लेकर शुक्रवार को पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

पार्टी ने की तैयारियां पूरी

योगी आदित्यनाथ की ये जनसभा श्रीनगर के एनआईटी ग्राउंड में की जानी है। 14 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस रैली के लिए भाजपा ने 20 हजार लोगों के आने की व्यवस्था की है। योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली को लेकर भाजपा की ओर से भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें