
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में योगा ट्रेनर ज्योति मेर की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है अवैध संबंधों के चलते ज्योति की हत्या हुई है।
नैनीताल से गिरफ्तार हुआ आरोपी
नैनीताल एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया की इस मामले में टीमें गठित कर घटना की बारीकी से जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी का नेपाल तक पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
योगा ट्रेनर थी ज्योति
जानकारी के लिए बता दें मामला 31 जुलाई का है, जब योगा ट्रेनर ज्योति मेर अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली थी। युवती के गले और हाथों पर निशान, सिर पर चोट के निशान मिले। जांच में पता चला कि युवती की दो सगे भाईयों ने हत्या की है। जांच में पता चला कि आरोपी अभय और उसके भाई अजय द्वारा संचालित योगा सेंटर में ज्योति काम करती थी।
अवैध संबंधों के चलते हुई ज्योति की हत्या
सेंटर के प्रबंधन को लेकर बढ़ते विवाद और अजय के साथ अवैध संबंधों के कारण अभय ने आक्रोश में आकर ज्योति की उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर नेपाल भाग गया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, आरोपी अब तक फरार, सड़कों पर उतरे ग्रामीण