HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट, 19 मार्च तक ऐसा रहने वाला है मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार तीन हजार मीटर से कम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें