Sports

MI vs RCB: प्लेऑफ में पहुंची बैंगलोर, एलिस पेरी के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत मुंबई को सात विकेट से हराया

WPL 2024 में कल यानि 12 मार्च को बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (MI vs RCB) आमने-सामने थी। ऐसे में RCB मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंच गई है। आरसीबी की एलिस पेरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।एलिस पेरी के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ही टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई।

पेरी ने छह विकेट के साथ नाबाद 40 रनों की पारी भी खेली। जिसके चलते 30 गेंद शेष रहते RCB ने MI को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 19 ओवर में 113 रन बनाए। जिसके बाद आरसीबी ने पांच ओवर शेष रहते हुए ये मैच आसानी से जीत लिया।

पेरी-ऋचा के बीच 76 रनों की साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के शुरुआत में ही 39 रन पर तीन बल्लेबाज आउट हो गए थे। कप्तान स्मृति मंधाना 11 रन, मोलिन्यूक्स नौ रन और डिवाइन चार रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद पेरी और ऋचा के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। जहां पेरी ने 40 रनों की पारी खेली। जिसमें पांच चौकें और एक छक्का शामिल है। तो वहीं ऋचा ने 36 रनों की पारी खेली। जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल है। बता दें की मुंबई और दिल्ली के बाद अब RCB ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

पेरी ने दर्ज किया ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पेरी ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में इतिहास रच दिया। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम ने मुंबई इंडियंस को 113 रन पर ऑल आउट कर दिया। पेरी ने 15 रन देकर छह विकेट चटकाए। महिला प्रीमियर लीग में पेरी छह विकेट चटकाने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं।

39 रनों पर गिरे सात विके

RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पेरी के आगे मुंबई के बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाए। 39 रनों में ही MI के सात विकेट गिर चुके थे। जहां मैथ्यूज ने 26, सजना 30 रन, अमेलिया कर दो रन, अमनजोत कौर चार रन, पूजा वस्त्राकर छेह रन और नेट शिवर ब्रंट 10 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर को पेरी ने बोल्ड कर दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें