National

सेना दिवस पर यहां फहराया गया खादी से बना दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, जानिए इसकी खासियत

tricolor 225 feet long

भारतीय सेना दिवस के मौके पर शनिवार को जैसलमेर में खादी से बना दुनिया का सबसे बड़ा ‘तिरंगा’ फहराया गया। ये तिरंगा भारत-पाकिस्तान सीमा पर फहराया गया. यह तिरंगा लोंगेवाला में प्रदर्शित किया जाएगा, जोकि साल 1971 में भारत और पाक के बीच ऐतिहासिक युद्ध का मुख्य केंद्र रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है. इसका वजन करीब 1 हजार किलो के आसपास है. इस झंडे की खास बात ये है कि इसे खादी ग्रामोद्योग ने बनाया है. झंडे को तैयार करने में खादी के 70 कारीगरों को 49 दिन लगे थे. वहीं, इस झंडे को बनाने में 4500 मीटर हाथ से काते और हाथ से बुने हुए खादी के सूती ध्वजपट का इस्तेमाल किया गया है, जोकि 33, 750 वर्ग फुट के कुल क्षेत्रफल को कवर करता है. हालांकि इस ध्वज में अशोक चक्र का व्यास 30 फीट है.

बता दें कि बीते 2 अक्टूबर 2021 को लेह में तिरंगे का अनावरण किया गया था. इसके बाद खादी द्वारा सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए बनाया गया यह 5वां ध्वज है. वहीं, दूसरा तिरंगा 8 अक्टूबर 2021 को वायु सेना दिवस के मौके पर हिंडन एयरबेस पर और 21 अक्टूबर 2021 को लाल किले पर प्रदर्शित किया गया था. हालांकि उसी दिन भारत में 100 करोड़ वैक्सीनेशन डोज का भी आंकड़ा पूरा किया गया था. ऐसे में बीते 4 दिसंबर 2021 को नौसेना दिवस मनाने के लिए मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना डॉकयार्ड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें