National

भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, जानें खासियत

दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय भारत में बनने जा रहा है। इस संग्रहालय में आठ विषय गत खंड होंगे जो भारत का 5 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे। इसके साथ ही इसमें नौ सौ से अधिक कमरे होंगे।

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अमुसार युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय को देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा। यह संग्रहालय 1.17 लाख वर्गमीटर में फैला होगा। इस तीन मंजिला संग्रहालय मे 950 कमरे होंगे। साथ ही एक बेसमेंट भी होगा।

26 जुलाई को पीएम ने की घोषणा

बता दें कि पीएम मोदी ने 26 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र परिसर राष्ट्र को समर्पित किया था उस दौरान उन्होनें युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा की थी।

पीएम ने किया वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च

18 मई को पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर दिल्ली के प्रगति मैदान में इस संग्रहालय का वर्चुअल वॉक थ्रू लॉंच किया था। इस वॉक थ्रू में भारत की प्राचीन नगर नियोजन प्रणाली, वेद, उपनिष्द, प्राचीन चिकित्सा ज्ञान, मौर्य से गुप्त साम्राज्य , विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य और कई अन्य राजवंशो के शासन का जिक्र किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें