22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। पूरे देश में इसे लेकर उत्साह है। वहीं अब अयोध्या में राम मंदिर को दो अद्वीतीय प्रसाद मिले हैं। पहला दुनिया का सबसे बड़ा ताला और दूसरा विशाल किलोग्राम का लड्डू प्रसाद
Ram Mandir में अलीगढ़ से आया ताला
बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े ताले को अलीगढ़ के 65 साल के ताला बनाने वाले सत्य प्रकाश शर्मा ने बनाया है। यह ताला कलात्मकता का एक उल्लेखनीय नमूना है। दस फीट लंबाई और साढ़े चार फीट चौड़ाई वाला ये ताला छह महिने में बनाया गया था। बता दें कि ताला बनाने वाले सत्य प्रकाश शर्मा का हाल ही में निधन हो गया था लेकिन उन्होनें अपने निधन से पहले अयोध्या में ताला उपहार में देने की इच्छा जताई थी। यह ताला लोहे से बना है और इसमें दो चाबियां हैं। इस ताले का वजन 400 किलोग्राम है। यह शहर के पारंपरिक शिल्प को अभूतपूर्व पैमाने पर प्रदर्शित करता है।
हैदराबाद से आया विशाल लड्डू
वहीं अयोध्या में राम मंदिर के लिए हैदराबाद में श्री राम कैटरिंग सर्विसेज के मालिक नागभूषणम रेड्डी ने विशाल लड्डू प्रसाद तैयार किया है। रेड्डी ने अपने विश्वास से प्रेरित होकर भक्ति के प्रतीक के रूप में अपने जीवन के प्रत्येक दिन के लिए 1 किलो लड्डू तैयार करने का संकल्प लिया था। इस विशाल लड्डू को तैयार करने में 25 लोगों ने तीन दिनों तक अथक परिश्रम किया। लड्डू को एक प्रशीतित कांच के बक्से में अयोध्या ले जाया गया है। यहां एक महिने तक इसका सरंक्षण सुनिश्चित हुआ है। लड्डू का वजन 1,265 किलोग्राम है।
प्रसाद का महत्व
बता दें कि ये प्रसाद केवल भक्ति का प्रदर्शन नहीं है बल्कि भारत की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का भी प्रतीक हैं। अलीगढ़ का ताला शहर की ताला बनाने की सदियों पुरानी शिल्प कौशल का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि हैदराबाद का लड्डू क्षेत्र में प्रचलित पाक परंपराओं और भक्ति की भावता को दर्शाता है।