Haridwar News

विश्व पर्यावरण दिवस : DIG अरुण मोहन जोशी समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाए फलदार और छायादार पेड़, लोगों से की ये अपील

हरिद्वार : आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आईपीएस अरुण मोहन जोशी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने फलदार और छायादार पेड़ लगाए और साथ ही लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके और बचाया जा सके।

आपको बता देंगे आज शनिवार को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में अधिकारियों कर्मचारियों ने पुलिस उप महा निरीक्षक अरुण मोहन जोशी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि पर्यावरणविद प्रोफेसर दिनेश भट्ट और पंडित गंगा प्रसाद शर्मा (पूर्व आचार्य संस्कृत महाविद्यालय) और रवि बाबू शर्मा,हरिद्वार विकास समिति द्वारा पर्यावरण पर प्रस्तुतीकरण देकर सभी को पर्यावरण के संबंध में जानकारी दी गई और सभी कर्मचारियों को जनता के साथ-साथ पर्यावरण में हो रहे बदलाव और उनके प्रभाव के बारे में पूरी जानकारी देकर सभी को पर्यावरण के महत्व के बारे में समझाया गया।

इस दौरान प्रस्तुतीकरण के बाद आईपीएस अरुण मोहन जोशी के साथ सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में फलदार और छायादार वृक्ष लगाए। इस दौरान प्रशिक्षण संस्थान में उप प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह पवारष पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण मोहनलाल, निरीक्षक नरेश जगदीश सिंह नेगी, उप निरीक्षक सरिता शाह। उपनिरीक्षक रजनी गोस्वामी, उप निरीक्षक निशांत कुमार, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद लखेडा़ और सभी एटीसी स्टाफ की कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें