HighlightRudraprayag News

केदारनाथ में जल्द शुरू होगा वाशआउट मार्ग को पुर्नस्थापित करने का काम, शासन को दिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश

केदारनाथ में पांचवें दिन भी यात्रियों का रेस्क्यू जारी है. सोमवार को गढ़वाल कमिश्नर, सचिव लोक निर्माण विभाग, सचिव आपदा विनोद सुमन समेत मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद ने केदारघाटी के प्रभावित क्षेत्रों का ग्राउंड एवं एरियल सर्वे किया। इस दौरान सचिव लोक निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों को सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाशआउट सड़क मार्ग को पुर्नस्थापित करने के लिए प्राथमिकता से प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिए।

जल्द शुरू केदारनाथ में वाशआउट मार्ग को पुर्नस्थापित करने का काम

सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडे ने पैदल यात्रा मार्ग को 15 दिन में सुचारू करने के लिए सभी संबंधित विभागों को अनिवार्य पुनर्निमाण कार्यों का ऐस्टीमेट तैयार कर दो से तीन दिनों के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गौरीकुंड के पास मौजूद घोड़ा पड़ाव के पास करीब 15 मीटर हिस्सा वाशआउट हो गया है, इसके अलावा जंगलचट्टी में 60 मीटर हिस्सा वाशआउट है।

29 साइट्स पर होना है पुनर्निर्माण कार्य

सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडे ने कहा की दोनों साइट्स पर कार्य करना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेगा, इन्हें मिलाकर कुल 29 साइट्स पर कार्य किया जाना है। सचिव लोक निर्माण विभाग ने निर्देश दिए कि हर साइट पर कम से कम 10 मजदूर एव बड़ी साइट्स पर आवश्यकता के अनुसार मजदूरों को लगाया जाए। इसके साथ ही पूरे मार्ग पर 500 मजदूर लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों के लिए 10 फोल्डिंग ब्रिज को चिनूक या पैदल मार्ग से केदारनाथ पहुंचाए जाने की भी तैयारी है।

शासन को दिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने सभी पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए. इसके साथ ही बिजली, पानी, कनेक्टिविटी और खाद्य सामग्री की आपूर्ति के लिए संबंधित विभागों से उनके प्लान भी मांगे। उन्होंने सब स्टेशन के लिए नई भूमि चिन्हित कर भूमि की गुणवत्ता एव अन्य मानकों की जांच कर नए सब स्टेशन का निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें