Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे वृक्षों को ट्रांसलोकेट करने का कार्य शुरू, इतने पेड़ों को किया जाएगा शिफ्ट

हल्द्वानी शहर में चौराहे और सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे विशालकाय वृक्षों को ट्रांसलोकेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है.

वृक्षों को ट्रांसलोकेट करने का कार्य शुरू

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया की हल्द्वानी शहर में सड़कों के किनारे पीपल, पाखंड सहित अन्य विशालकाय वृक्षों को पर्यावरणीय दृष्टि से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है. पहले चरण में 10 वृक्षों को अब तक शिफ्ट किया जा चुका है. इसके अलावा 10 और वृक्षों को शिफ्ट किया जाएगा. इसके साथ ही अन्य 20 पेड़ों को भी शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई की जाएगी.

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा वृक्षों को शिफ्ट

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे विशालकाय वृक्षों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शिफ्ट किया जा रहा है. यह कदम सड़क चौड़ीकरण के कार्य के तहत उठाया जा रहा है. ताकि शहर की बढ़ती यातायात जरूरतों के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें