Champawat NewsHighlight

अंतिम चरण में पहुंचा स्पोर्ट्स स्टेडियम मे सिंथेटिक ट्रैक बनाने का कार्य, खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधाएं

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए धामी सरकार के द्वारा लोहाघाट के छमनिया चौड़ में लाखों रुपए की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है. वहीं स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

अंतिम चरण में पहुंचा स्पोर्ट्स स्टेडियम मे सिंथेटिक ट्रैक बनाने का कार्य

निर्माणदाई संस्था के अभियंता मनोज मेहता ने बताया सिंथेटिक ट्रैक प्रदेश के कुछ गिने-चुने स्टेडियम में है. जिनमें से लोहाघाट स्टेडियम में भी लाखों रुपए की लागत का सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है. जिसके चार चरण पूरे हो चुके हैं. जल्द स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. मेहता ने कहा ट्रैक बनने के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है. बता दें स्टेडियम की गोलाई 400 मीटर है.

खेल प्रेमियों ने जताया आभार

सिंथेटिक ट्रैक बनने पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई. क्षेत्र वासियों ने सीएम और लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का आभार जताते हुए कहा कि पूर्व विधायक के प्रयासों से ही स्पोर्ट्स स्टेडियम को स्वीकृति मिली थी. अगर स्पोर्ट्स स्टेडियम का कार्य समय पर पूरा हो जाता है तो राष्ट्रीय खेलों के कुछ खेल इस स्टेडियम में भी कराए जा सकते हैं. वहीं सीएम के द्वारा प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की सौगात भी लोहाघाट को दी है. जिसमें भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जल्द महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें