Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव में महिलाओं की होगी अहम भूमिका, तैयार हो गई रणनीति

assembly elections

हल्द्वानी: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है। लिहाजा चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। हल्द्वानी में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा और युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने शिरकत की। महिला मोर्चा ने इस सम्मेलन के जरिए महिलाओं को लुभाने की कोशिश की और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा बनाई गई योजनाओं के बारे में बताया।

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा में महिलाओं ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बड़ी भागीदारी निभाई। उसी तरीके से 2022 के विधानसभा चुनाव में भी महिलाएं बड़ी जिम्मेदारी लेकर भाजपा सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि हर महिला भाजपा कार्यकर्ता जी जान से पार्टी के लिए काम कर रही हैं।

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि पार्टी की महिलाएं जिस तरीके से बढ़ चढ़कर महिला मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत कर रही है, और महिलाओं में जिस तरह का जोश है उससे एक बड़ा मैसेज जनता में गया है कि 2022 में महिलाएं अपना बड़ा योगदान भाजपा की सरकार बनाने में दे सकती हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें