HighlightTehri News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, दिया जा रहा है वाहन चलाने का प्रशिक्षण

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अर्न्तगत टिहरी जिले की महिलाओं और छात्राओं को 15 दिवसीय चौ-पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योजना के तहत मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में इस प्रशिक्षण को हरी झण्डी दिखाकर आरम्भ किया।

अगले 15 दिनो तक दिया जाएगा  प्रशिक्षण

अगले 15 दिनों तक ये प्रशिक्षण शिव ओम मोटर ड्राइविंग ट्रेनिग स्कूल बौराड़ी टिहरी के माध्यम से दिया जाएगा। मनीष कुमार ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी महिलाओं और छात्राओं को अच्छे से कार चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा ताकि वाहन चलाने में वे आत्मनिर्भर बन सकें।

ट्रैफिक नियमों का पालन करने की दी सलाह

इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की भी सभी प्रशिक्षुओं से अपेक्षा की। मनीष कुमार ने शिव ओम मोटर ट्रैनिंग स्कूल के प्रशिक्षकों से नए प्रशिक्षुओं पर ज्यादा ध्यान देते हुए वाहन नियमों का अनुपालन कराते हुए प्रशिक्षण देने को कहा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें