Pauri Garhwal NewsAnkita Bhandari NewsBig News

पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं, हाईवे किया जाम

पौड़ी गढ़वाल में पत्रकार आशुतोष नेगी की रिहाई के साथ उन पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच के साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने कि मांग को लेकर आज महिलाएं सड़क पर उतरी। इस दौरान महिलाओं ने हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

क्यों किया आशुतोष नेगी को गिरफ्तार ?

बता दें पत्रकार आशुतोष नेगी के खिलाफ अगरोड़ा निवासी राजेश सिंह राजा कोली ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता लंबे समय से आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस द्वारा एससी एसटी एक्ट मामले में आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी की गई। जिस पर आशुतोष नेगी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

महिलाओं ने किया हाईवे जाम

बताते चलें कि आशुतोष नेगी उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अंकिता के परिजनों के साथ शुरू से ही खड़े थे। पत्रकार की गिरफ्तारी से गुस्साए क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने गुरुवार को पौड़ी श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोभ श्रीकोट के पास जाम लगा दिया। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये है प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांगें

महिलाओं ने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन द्वारा अंकिता हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलवाने की लड़ाई में अंकिता के परिवार का साथ देने वाले आशुतोष नेगी के खिलाफ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को सजा देने जाने की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने पत्रकार आशुतोष नेगी पर लगाए गए आरोपों पर साजिश का अंदेशा जताते हुए उनकी रिहाई के साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें