HighlightUttarkashi News

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला-बोल, डीएम से की कार्रवाई की मांग

अवैध शराब के खिलाफ धार्मिक नगरी उत्तरकाशी के प्रवेश द्वार बडेथी गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला-बोल

महिलाओं ने गांव में बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि आज गांव में जगह-जगह लोग अवैध तरीके से शराब बेचने का काम कर रहे हैं। जिसके चलते गांव का हर युवा नशे का आदी हो रहा है। इसका फायदा शराब माफिया उठा रहे हैं।

डीएम से की कार्रवाई की मांग

महिलाओं ने कहा गांव मे लोग अवैध रूप से शराब की सप्लाई कर रहे हैं। रात होते ही गांव में शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। महिलाओं ने बताया आज परेशान होकर महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें