Nainital NewsHighlight

प्रदेश में जल्द लागू होगी महिला नीति, राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखकर किया तैयार

राज्य में महिलाओं के समग्र विकास के लिए जल्द ही महिला नीति लागू की जाएगी। इसके लिए महिला आयोग ने एक्सपर्टस के साथ मिलकर तैयारियां पूरी कर ली है।

प्रदेश में जल्द लागू होगी महिला नीति

राज्य महिला आयोग की ओर से महिला नीति तैयार कर ली गई है। जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया की उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एक्सपर्टस के साथ मिलकर महिला नीति तैयार की गई है।

आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी महिलाएं

कुसुम कंडवाल ने बताया कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आधार को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ ही समाज में सशक्त भी होंगी और अपने अधिकारों को जानेंगी। इसके साथ ही आने वाले समय मे महिलाओं को इसका बहुत बड़ा लाभ होगा।

सीएम धामी ने की थी घोषणा

बता दें राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। महिला आयोग की ओर से महिला नीति को लगभग तैयार कर लिया गया है। जल्द ही महिला नीति को लागू कर दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें