SportsHighlight

Women Individual Archery के क्वार्टर फाइनल मे Dipika Kumari को मिली हार, अंतिम-16 में भजन का भी खत्म हुआ सफर

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में भारत की तीरंदाज दीपिका कुमारी(Dipika Kumari) और भजन कौर (Bhajan Kaur) मेडल की रेस से बाहर हो गईं। महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी(Women Individual Archery) में आज शनिवार को दोनों ही तीरंदाज मैदान में उतरी थीं। जहां दीपिका ने टॉप-16 में जर्मनी की मिशल क्रोपेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। जिसके बाद वो टॉप-8 में हार गई। तो वहीं प्री क्वार्टर फाइनल में भजन कौर को इंडोनेशिया की चोरुनिसा डियांडा से हार मिली।

Women Individual Archery के क्वार्टर फाइनल में Dipika Kumari को मिली हार

Paris Olympics 2024 में Women Individual Archery में दीपिका की बात करे तो टॉप-8 में उनके पास बढ़त थी। लेकिन उसके बावजूद उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा। बता दें कि अंतिम-आठ में पहला सेट दीपिका ने 28-26 से जीता। जिसके बाद कोरिया की सू योन ने 28-25 से दूसरा सेट जीती। जिसके बाद 29-28 से तीसरा सेट दीपिका ने जीता। तो वहीं सू योन ने चौथे सेट में वाापसी की। उन्होंने 29-27 से ये चौथा सेट जीता। अतिंम सेट भी कोरिया की प्लेयर ने 29-27 से अपने नाम किया। ऐसे में क्वार्टर फाइनल में दीपिका का सफर खत्म हो गया।

अंतिम-16 में Bhajan Kaur को मिली हार

भारतीय तीरंदाज भजन कौर की बात करें तो प्री क्वार्टर मुकाबले में उन्हें इंडोनेशिया की डियांडा से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में पहला सेट डियांडा ने 29-28 के स्कोर से जीत लिया। दूसरा सेट भजन ने 27-25 से अपने नाम किया। तीसरा सेट डियांरा ने 29-26 से जीत लिया। चौथा सेट 28-28 के स्कोर पर रहा। ऐसे में पांचवा सेट निर्णायक सेट बना। जिसमें स्कोर 27-27 में टाई हो गया। ऐसे मे रिजल्ट शूटऑफ के जरिए हुआ। ऐसे में शूटऑफ में जहां भजन ने आठ तो वहीं डियांरा ने नौ स्कोर किया। ऐसे में भारत की तीरंदाज पिछड़ गईं। ऐसे में भजन का सफर समाप्त हो गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें