प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। रानीखेत के ताड़ीखेत और चमोली के माणा में महिलाएं अपने पारंपरिक परिदान में वोट देने के लिए पहुंचे।
मुख्य बिंदु
ताड़ीखेत में महिलाएं पिछौड़ी पहन के पहुंची वोट देने
ताड़ीखेत के बेतलघाट में महिलाएं पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची। रंगवाली पिछौड़ी और नथ, गुलोबंद, मांगटीका पहनकर महिलाएं मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंची। महिलाओं ने सभी से वोट देने की अपील की है।
![Live Election 2024 : पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची महिलाएं, मतदाताओं में खासा उत्साह ElectionDay](https://khabaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B5%E0%A5%8B%E0%A4%9F.jpg)
पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने किया मतदान
गढ़वाल मंडल में चमोली जिले में भी महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में वोट देने के लिए पहुंची। महिलाओं ने वोट देकर सभी से अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। महिलाओं ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।
![Live Election 2024 : पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची महिलाएं, मतदाताओं में खासा उत्साह ElectionDay](https://khabaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A4%BE-%E0%A4%B5%E0%A5%8B%E0%A4%9F-scaled.jpg)