Udham Singh Nagar NewsBig News

सड़क किनारे बैग में मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उधम सिंह नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दिनेशपुर क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े बैग के अंदर से महिला का शव बरामद हुआ. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

सड़क किनारे बैग में मिला महिला का शव

घटना बुधवार करीब तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है. संवाददाता से मिली जनकारी के अनुसार बकरी चरा रहे बच्चों को सड़क किनारे संदिग्ध हालत में बैग पड़ा मिला. जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. बैग को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव पड़ा मिला.

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है महिला के हाथों में मेहंदी रची हुई थी. महिला के साथ दुष्कर्म कर दुपट्टे से गला रेंतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए हैं. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि होगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें