Big NewsUttarakhand Chamoli News

घास काटने जंगल गई थी महिला, पहाड़ी से गिरकर मौत

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक महिला घास काटने के लिए जंगल गई थी। पहाड़ी से गिरकर महिला गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला के शव को बाहर निकाल लिया गया है।

महिला की पहाड़ी गिरकर मौत

चमोली जिले के कर्णप्रयाग के बगोली गांव की एक महिला मवेशियों के लिए घास काटने के लिए जंगल गई थी। जहां उसकी पहाड़ी से गिरने के कारण मौत गई। महिला के शव को खाई से निकालकर घर लाया जा चुका है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

महिला कुछ दिन पहले ही देहरादून से लौटी थी गांव

मिली जानकारी के मुताबिक महिला के तीन बेटे हैं। जिसमें से दो बेटे विदेश में रहते हैं जबकि एक बेटा देहरादून में रहता है। महिला कुछ दिन पहले अपने बेटे से मिलने के लिए देहरादून गई थी और हाल ही में वो गांव वापस लौटी थी। शनिवार सुबह हुई घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें