Pauri Garhwal NewsHighlight

पेड़ पर चढ़कर फूल तोड़ रही थी महिला, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

पौड़ी के देवप्रयाग में एक महिला अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अनियंत्रित होकार खाई में गिरी महिला

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। महिला की पहचान सुनीता देवी (35) पत्नी विजयपाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक चौकी सबदरखाल थाना देवप्रयाग पौड़ी को सूचना मिली थी कि एक महिला सिरालाखाल में रोड़ के किनारे अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी सबदरखाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पौड़ी भिजवाया पहुंचाया। स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ पर पता चला महिला अपने मायके आयी हुई थी। फूल तोड़ने के दौरान ही हादसा हो गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें