Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : पांच दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई महिला, जांच में जुटी पुलिस

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

लालकुआं: कोतवाली क्षेत्र के विकासपुरी खैरानी बिंदूखत्ता से एक महिला बीते पांच दिनों से गायब है। महिला का पता नहीं चला तो शानिवार को उनके बेटे नंदन राम आर्य ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर मां को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस महिला की खोज में जुट गई हैं

बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय सरस्वती देवी बीती 22 फरवरी की दोपहर को अचानक घर से गायब हो गई थी। महिला के पुत्र पत्रकार नंदनराम आर्य ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। नंदन राम आर्य ने बताया 22 फरवरी की दोपहर अचानक घर से बिना बताए उसकी 48 कहीं चली गई।

तब से ही काफी जगह तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। काफी प्रयासों के बाद भी जब पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है। उनको अनहोनी होने कि आशंका सता रही है। शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस उनकी खोज में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें