पार्क में लाश लेकर बैठी रही!, लोगों को लगा मौसी के साथ सो रहा मासूम लेकिन…

Woman Strangles 2 year Nephew in Park: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। जहां पर एक दो साल के मासूम की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार बच्चे की हत्या उसकी मौसी ने ही की हो सकती है। जानकारी के अनुसार पार्क में बच्चा मौसी की गोद में मृत पाया गया। मौसी मृत बच्चे को लेकर पार्क में ही बैठी रही। जिसने भी ये द्रश्य देखा वो हैरान-परेशान हो गया। पुलिस ने मौसी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पार्क में लाश लेकर बैठी रही!, लोगों को लगा मौसी के साथ सो रहा मासूम लेकिन… Woman Strangles 2 year Nephew in Park
दरअसल ये पूरा मामला नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके का है. यहां मासूम बच्चे की हत्या से हर कोई दहल गया है। पुलिस को जानकारी मिली कि एक पार्क में 30 वर्षीय आजरा नामक महिला ने एक 1 साल 9 महीने के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के दौरान एक स्थानीय ने बच्चे को महिला से छुड़वाकर तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
ननिहाल आया था बच्चा
मृतक बच्चे का नाम हादी था। वो अफने पिता के साथ पुराना सीलमपुर में रहता था। बता दें किवो अपनी मां उजमा के साथ अपने ननिहाल आया था। इस घटना की जानकारी पुलिस को मृतक के मामा ने दी। आरोपी महिला इस कांड के बाद बेसुध अवस्था में पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
स्थानीय लोगों ने महिला को बच्चे का गला दबाते हुए देखा। चीख-पुकार सुनकर वो वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया है।