HighlightUttarakhand

उत्तराखंड में पुलिस भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, बढ़ाई गई आयु सीमा

उत्तराखंड सरकार ने पुलिस कांस्टेबल सीधी भर्ती नियमावली में बड़ा बदलाव किया है। अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 22 साल से बढ़ाकर 25 साल कर दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद अब बड़ी संख्या में युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

उत्तराखंड में पुलिस भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव

दरअसल कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-2 की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली, 2025 में संशोधन कर दिया गया है। इसके तहत सरकार ने पुलिस कास्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ा दी है।

बढ़ा दी गई आयु सीमा

नई नियमावली के अनुसार अब सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की उम्र की काउंटिंग उस साल की 1 जुलाई के आधार पर होगी जिस वर्ष भर्ती का विज्ञापन UKSSSC की तरफ से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा को 22 साल से बढ़ाकर 25 साल कर दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें