Haridwar NewsHighlight

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया.

प्रसव के बाद महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार महिला के परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह ही वो डिलीवरी के लिए महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जहां डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद परिजनों को जच्चा और बच्चा की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. महिला की हालत बिगड़ने पर बिना परिजनों को सूचित किए उसे एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा जा रहा था.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने बताया कि जब एंबुलेंस में महिला को देखा तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं. इस पर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ फरार हो चुके थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें