Big NewsRudraprayag News

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, चारा-पत्ती काटने के लिए चढ़ी थी पेड़ पर

घोलतीर में एक महिला चारा-पत्ती काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी। इसी दौरान वो हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई और उसकी करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत

रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक महिला चारा काटने के लिए पेड़ पर गई थी। चारा काटते हुए वो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर तक महिला का शव पेड़ पर ही फंसा रहा। एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा।

चारा काटने के लिए चढ़ी थी पेड़ पर

बताया जा रहा है कि शनिवार को घोलतीर निवासी पूजा देवी पत्नी राकेश सिंह अपने मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी । लेकिन इसी दौरान वो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ पर फंसे महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें