National

साड़ी का एक हिस्सा मेट्रो के दरवाजे में फंसने से महिला की मौत, कई मीटर तक घसीटती रही

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए चौंका देने वाला मामला सामने आया है। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के नीचे आने से 35 साल की महिला हादसे की शिकार हो गई। शनिवार को सफदरगंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे की वजह सफदरगंज अस्पताल में महिला की साड़ी मेट्रो के दरवाजे में फंसना बताई जा रही है। यह घटना तब हुई जब मेट्रो ट्रेन के दरवाजे बंद हो रहे थे।

साड़ी का एक हिस्सा मेट्रो के दरवाजे में फंसा

हादसे के बाद तत्काल महिला को मेट्रो अधिकारियों ने घायल अवस्था में सफदरगंज अस्पताल में एडमिट कराया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी साड़ी का एक हिस्सा मेट्रो के दरवाजे में फंस गया था। हालांकि यह मालूम नहीं है कि महिला ट्रेन से उतर रही थी या उसमें चढ़ रही थी।

फिलहाल मामले में केस नहीं हुआ दर्ज

मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त इस घटना की जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी कि फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है और अगर जरुरत पड़ी तो कानूनी राय ली जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें