HighlightHaldwani NewsNainital News

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कारणों का नहीं चल पाया पता

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

छत पर बेहोश मिली थी महिला

मिली जानकारी के मुताबिक ऊंचापुल स्थित गली नंबर तीन निवासी ऋतु दुर्गापाल (30) अपनी छत पर बेहोश मिली। उसका पति उसे अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी महिला

ऋतु दुर्गापाल (30) की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ की। पता चला कि वो लंबे समय से बीमार थी। उसे पथरी की भी शिकायत थी। कुछ दिन से पीलिया भी हो गया था। जिसके बाद से वो बीमार ही चल रही थी।

महिला के सिर पर था चोट का निशान

बताया जा रहा है कि घटना वाली रात ऋतु रात के समय मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने गई थी। रात को जब उसका पति घर लौटा तो वो कमरे में नहीं थ। जब वो उसे ढूंढने गया तो ऋतु उसे जमीन पर अचेत पड़ी थी और उसके सिर पर चोट के निशान भी थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें