HighlightUdham Singh Nagar News

यहां महिला ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए आरोप

उधम सिंह नगर के बाजपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विवाहिता ने मौत को लगाया गले

घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रीता पत्नी कुलदीप सिंह (28) निवासी मोहल्ला आलापुर अपने कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली। जिसके बाद महिला के परिजन महिला को अचेत अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए आरोप

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके पक्ष ने महिला के ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक महिला के कमरे से सुसाइड नोट मिला है।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि महिला के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसकी जांच की जा रही है। जसपुर से पहुंचें मृतका के मायका पक्ष ने मृतका के ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें