National

महिला सीओ ने जड़ा युवक को थप्पड़, फिर भीड़ हुई आग बबूला

अंबेडकरनगर के महरुआ थाना इलाके में रविवार शाम को हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर मृतक के परिजनों ने रास्‍ता जाम कर हंगामा किया। वहीं इसकी सूचना पर सीओ भीटी रुक्मणी वर्मा मौके पर पंहुचीं और जमा भीड़ को समझाने की कोशिश की। वहीं इस दौरान सीओ ने खुद को मारने की बात कहते हुए एक युवक को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद भीड़ और आग बबूला हो गई और गुस्से में सीओ पर टूट पड़ी। हालांकि सीओ के गनर और अन्य सिपाहियों ने किसी तरीके से भीड़ से हटाकर भीड़ को दूर किया।

आपसी विवाद में शनिवार देर रात राम बाबा बाजार में रहने वाले परमेश की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उसका बेटा व भाई भी गंभीर रूप से घायल होकर जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।इसकी वजह से आक्रोशित लोगों ने महरुआ बाजार में पहुंचकर अकबरपुर सुल्तानपुर मार्ग को जाम किया था

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें