HighlightPauri Garhwal News

ऋषिकेश एम्स में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने ठगे दो लाख रुपये

devbhoomi news

ऋषिकेश : आज देश और राज्य बेरोजगारी की मार खाए है। अच्छी नौकरी औऱ तन्ख्वाह के लिए युवा कई जगहों पर धक्के खा रहे हैं। कई युवक तो कई प्रतिष्ठित संस्थानों और सरकारी विभागों में नौकरी के चक्कर में ठगे भी जा चुके हैं। उनको अच्छी खासी चपत लग चुकी है और ये सिलसिला जारी है। देश के प्रतिष्ठित चिकित्‍सा संस्‍थानों में से एक एम्स ऋषिकेश में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर कोटद्वार के शिवपुर निवासी युवक से एक महिला ने 2 लाख रुपये ठग की है।

मिली जानकारी के अनुसार ठगी के बाद युवक ने कोटद्वार कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है। युवक ने पुलिस से  महिला की गिरफ्तारी और उसके पैसे जल्द वापस दिलाने की मांग की है। कोटद्वार कोतवाली पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार कोटद्वार निवासी देवेन्‍द्र सिंह को एक महिला ने साल 2015 में ऋषिकेश एम्स में क्लर्क की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उससे दो लाख रुपये ठग लिए।।

मिली जानकारी के अनुसार नौकरी पाने के लिए उसने पहले महिला को 30 हजार रुपये नगद दिए और फिर जुलाई 2015 से फरवरी 2016 तक 5 बार उसके खाते में 2 लाख 5 हजार रुपये जमा किए। युवक ने बताया कि रूपये मिलने के बाद महिला उसे 2 साल नौकरी देने का आश्वासन देती रही, लेकिन साल 2018 से युवक का महिला से सम्पर्क नहीं हो पाया। उसका नंबर बंद आया जिसके बाद युवक को एहसास हो गया कि उसके साथ नौकरी के नाम पर ठगी की गई है। जिसके बाद वो सीधे पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचा। देवेन्‍द्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें