Haridwar NewsHighlight
देव संस्कृति यूनिवर्सिटी पहुंचे उपराष्ट्रपति,अध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती समारोह में किया प्रतिभाग


हरिद्वार। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज हरिद्वार दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का राज्यपाल समेत कार्यवाहक सीएम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति देव संस्कृति यूनिवर्सिटी पहुंचें। उन्होंने अध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रतिभाग किया। उपराष्ट्रपति यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शौर्य दीवार पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा चाक चौबंद की गई है।