Big NewsDehradun News

ऋषभ पंत दिल्ली एअरलिफ्ट होंगे या नहीं, आया ये बड़ा अपडेट

rishabh pant airliftedभारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह भयानक एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। इस खतरनाक हादसे में ऋषभ पंत के पैर, सिर और पीठ में चोट आई थी।

मैक्स में एडमिट पंत को लेकर यह भी कहा जा रहा था कि उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस एक्सीडेंट में पंत के लगी चोट के बाद कहा जा रहा था कि प्लास्टिक सर्जरी के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने की जरूरत पड़ सकती है।

हालांकि, अब इसको लेकर दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा ने बड़ा अपडेट दिया है।

आपको बता दें कि श्याम शर्मा शनिवार दोपहर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य का जायजा लेने देहरादून मैक्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने पंत का हाल जाना और बताया कि अभी भारतीय क्रिकेटर को एयरलिफ्ट करने की जरूरत नहीं है।

डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इससे पहले कहा था कि, यदि चिकित्सीय सलाह पर जरूरत पड़ी तो उनका संगठन पंत को देहरादून से नई दिल्ली उनकी प्लास्टिक सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट करेगा।

जेटली ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए बताया था कि, यदि चिकित्सीय जरूरत पड़ी तो हम पंत को प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट कर सकते हैं। हम मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के लगातार संपर्क में हैं।

अब डीडीसीए निदेशक ने देहरादून पहुंचकर खुद पंत का हाल जाना और कहा कि, फिलहाल अभी पंत को एयरलिफ्ट करने यानी दिल्ली लाने की जरूरत नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें