Big NewsUdham Singh Nagar News

रात में दंपत्ति में हुआ विवाद, पत्नी ने तवे से हमला कर ले ली पति की जान

सुभाषनगर में रात में एक दंपत्ति के बीच विवाद हुआ। विवाद के कारण पत्नी पति से इतनी नाराज हो गई कि उसने तवे से और लकड़ी की फंटी से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने अपने ससुर से कहा कि उसके पति को कुछ हो गया है। जब ससुराल वाले कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

पत्नी ने तवे से हमला कर ले ली पति की जान

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने गुस्से में आकर तवे और लकड़ी की फंटी से वार कर अपने पति की हत्या कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बहू के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हत्या के बाद ससुराल वालों से कही ये बात

मिली जानकारी के मुताबिक बाजपुर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी कंचन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से कंचन को इतना गुस्सा आया कि उसने तवे और लकड़ी की फंटी से चंद्रप्रकाश के सिर वार किया। जिस से चंद्रप्रकाश की मौत हो गई।

पति की हत्या के बाद कंचन सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने ससुर के पास गई और कहा कि चंद्रप्रकाश को कुछ हो गया है। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके नाक और सिर से खून बह रहा था। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें