HighlightNational

किसी और के साथ भागी पत्नी, तो बन गया सीरियल किलर, अब तक 18 महिलाओं की हत्या

Breaking uttarakhand news

हैदराबाद: मामला हैदराबाद का है. पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है. इस पर 18 महिलाओं की हत्या का आरोप है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिलाओं की हत्या के मामलों के खुलासे का दावा किया है. पत्थर काटने का काम करने वाले आरोपी को 21 आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया था. बताया गया कि वो अब 18 हत्याएं कर चुका है. हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से 16 की ही जानकारी दी है.

पुलिस के अनुसार 21 साल की उम्र में उसकी शादी हो गई थी. लेकिन, उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई. इसके बाद से ही महिलाओं के प्रति उसके मन में घृणा भर गई. महिलाओं के लिए उसके मन में ऐसा गुस्सा भरा कि 2003 से वो पूरी तरह से अपराध की दुनिया में घुस गया. अकेली महिलाओं को वह पकड़ता था और शारीरिक संबंध बनाने के बदले उन्हें पैसे ऑफर करता था.

उन्हें लेजाकर वह शराब पीता था और फिर महिला की हत्या कर देता था. महिलाओं का सामान आदि लेकर वह भाग जाता था. पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस का कहना है कि ताजा गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसने दो अन्य महिलाओं के हत्या की बात को स्वीकार किया.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें